प्रेस विज्ञप्ति
जिला सूचना कार्यालय, हमीरपुर
दिनांक: 19 अगस्त 2026
*किसान दिवस में किसानों की समस्याओं का प्राथमिकता से निस्तारण, कृषि योजनाओं का लाभ दिलाने पर जोर*
*रबी सीजन की तैयारियों को लेकर किसानों को बीज, कृषि यंत्र एवं विभिन्न योजनाओं की दी गई जानकारी*
हमीरपुर। जिलाधिकारी श्री अभिषेक गोयल के निर्देशानुसार आज कृषि उत्पादन मंडी समिति, भरुआ सुमेरपुर में किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप कृषि निदेशक डॉ. प्रशांत, कृषि विज्ञान केंद्र कुरारा के वैज्ञानिक, उप संभागीय कृषि प्रसार अधिकारी हमीरपुर, जिला कृषि अधिकारी सहित सिंचाई, विद्युत, लघु सिंचाई, कृषि विपणन एवं अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी तथा बड़ी संख्या में कृषक उपस्थित रहे।
किसान दिवस में किसानों द्वारा विभिन्न विभागों से संबंधित समस्याएं एवं सुझाव रखे गए। संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा किसानों की समस्याओं की जानकारी लेते हुए उनके निस्तारण के संबंध में आव�