पटियाली: गनेशपुर के अली इब्राहीम ने पांच साल की उम्र में थामा बल्ला, अब यूपी की अंडर-16 टीम में मचाएंगे धमाल
गणेशपुर के होनहार क्रिकेट खिलाड़ी अली इब्राहिम का चयन उत्तर प्रदेश की अंडर-16 टीम में हुआ है। महज पांच साल की उम्र में बल्ला थामने वाले अली ने मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल किया। सपा अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष असहाब हुसैन के पुत्र अली को दादा स्वर्गीय बदरूल हसन से खेल की प्रेरणा मिली। सोमवार को UBH स्पोर्ट्स अकादमी में केक काटकर जश्न मनाया गया।