लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर बिहार-झारखंड सीमा स्थित दर्दमारा बॉर्डर पर छठ व्रतियों एवं उनके परिजनों के स्वागत हेतु जिला प्रशासन, बांका द्वारा विशेष पहल की गई है।
इस क्रम में बॉर्डर पर भव्य तोरण द्वार का निर्माण कर आकर्षक सजावट एवं शुभकामना संदेशों के माध्यम से श्रद्धालुओं का स्वागत किया जा रहा है।
जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा दर्दमारा बॉर्डर का निरीक्षण कर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
इस पहल का उद्देश्य छठ महापर्व के अवसर पर दूसरे राज्यों एवं दूर-दराज के क्षेत्रों से अपने घर लौट रहे प्रवासियों और श्रद्धालुओं को जिले की सीमा में प्रवेश करते ही आत्मीय स्वागत एवं अपनत्व का एहसास कराना है। तोरण द्वार पर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेशों के माध्यम से महापर्व की सांस्कृतिक गरिमा और लोक आस्था के प्रति सम्मान भी प्रदर्शित किया जा रहा है।
जिला प्रशासन द्वारा छठ महापर्व के मद्देनजर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा, स्वच्छता एवं सुगम आवागमन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। प्रशासन का प्रयास है कि छठव्रतियों एवं श्रद्धालुओं को पूरे पर्व के दौरान सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं सुखद वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
बांका जिला प्रशासन की यह पहल लोक आस्था के महापर्व छठ के प्रति सम्मान, सामाजिक आत्मीयता एवं बिहार की समृद्ध स्वागत परंपरा को दर्शाती है।
#छठमहापर्व #लोकआस्था #छठपूजा2026 #बांका #बांका_जिला_प्रशासन #दर्दमारा_बॉर्डर #स्वागत_है_आपका #बिहार_झारखंड_सीमा #छठव्रती #श्रद्धालुओं_का_स्वागत #जनसेवा #सुशासन #सांस्कृतिक_विरासत #आत्मीय_स्वागत #जिला_प्रशासन_बांका #Banka #BankaDistrict #ChhathPuja2026 #Bihar #DistrictAdministrationBanka
Banka, Bihar | Nov 11, 2026