सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के तहत 2,41,044 पेंशनधारियों को अक्टूबर माह की पेंशन राशि का डीबीटी के माध्यम से अंतरण
राज्य सरकार द्वारा संचालित सभी छह सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के पेंशनधारियों को डीबीटी (प्रत्यक्ष लाभ अंतरण) के माध्यम से मासिक पेंशन की राशि अंतरित की जाती है। ज्ञातव्य है कि प्रत्येक माह की 10वीं तारीख को सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की जाती है।
इसी क्रम में अक्टूबर माह, 2026 की पेंशन राशि का अंतरण दिनांक 10 नवंबर 2026 को डीबीटी के माध्यम से किया गया। इसके तहत जिले के कुल 2,41,044 पेंशनधारियों के लिए कुल ₹26,51,48,400 की पेंशन राशि अंतरित की गई।
योजनावार पेंशनधारियों की संख्या एवं डीबीटी के माध्यम से अंतरित राशि निम्नवत है—
मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना के तहत 1,49,368 पेंशनधारियों को ₹16,43,04,800, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत 44,141 पेंशनधारियों को ₹4,85,55,100, लक्ष्मीबाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 19,978 पेंशनधारियों को ₹2,19,75,800, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय विधवा पेंशन योजना के तहत 10,591 पेंशनधारियों को ₹1,16,50,100, बिहार निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 15,504 पेंशनधारियों को ₹1,70,54,400 तथा इंदिरा गांधी राष्ट्रीय निःशक्तता पेंशन योजना के तहत 1,462 पेंशनधारियों को ₹16,08,200 की राशि डीबीटी के माध्यम से अंतरित की गई।
जिला पदाधिकारी ने लाभार्थियों से अपील की कि वे अपने आसपास के ऐसे पात्र व्यक्तियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के प्रति जागरूक करें, जिन्हें अभी तक पेंशन का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पात्र लाभुकों को योजनाओं की जानकारी देकर आवेदन करने के लिए प्रेरित किया जाए, ताकि कोई भी योग्य व्यक्ति सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 10, 2026