अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध जिला खनन टीम की कार्रवाई, 11 वाहन जब्त, ₹14.16 लाख का दंड अधिरोपित
विगत सप्ताह अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण के विरुद्ध प्राप्त सूचनाओं के आलोक में जिला खनन टीम द्वारा सुनियोजित तरीके से लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सुईयां में 01, जामदाहा में 01, पंजवारा में 02, रजौन में 01, शंभूगंज में 01, बांका में 01, चानन में 01, नवादा में 01 तथा जयपुर में 02 वाहनों सहित कुल 11 वाहनों को जब्त किया गया। इस कार्रवाई में कुल ₹14.16 लाख का दंड अधिरोपित करते हुए संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गई।
इसके अतिरिक्त, जामदाहा ओपी एवं सुईयां थाना क्षेत्र में बालू लदे एक ट्रैक्टर तथा बिना इंजन वाले एक ट्रैक्टर ट्रेलर को भी जब्त किया गया है। दोनों मामलों में प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
समाहर्ता महोदय द्वारा अवैध बालू खनन, परिवहन एवं भंडारण में संलिप्त माफियाओं के विरुद्ध नियमित रूप से सघन छापेमारी अभियान चलाने तथा दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध खनन के विरुद्ध कार्रवाई में किसी भी प्रकार की शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
*"मद्यपान से दूरी, स्वस्थ जीवन के लिए जरूरी।"*
Banka, Bihar | Nov 10, 2026