पश्चिमी सिंहभूम जिले के जगन्नाथपुर प्रखंड अंतर्गत तोन्डागहातु पंचायत के कुन्दरीझोर टोला-जोड़ापोखर निवासी 17 वर्षीय संदीप केराई के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार संदीप 27 जुलाई को बिना किसी को बताए घर से निकला था, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों और रिश्तेदारों द्वारा अपने स्तर से काफी खोजबीन की गई, लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नही मिला