झारखंड : राजधानी में प्रदर्शन करना होगा मुश्किल, जानिये धरना, प्रदर्शन, जुलूस, रैली के लिए अब कहां-कहां लेनी होगी अनुमति
रांची: राजधानी रांची में अब धरना, प्रदर्शन, घेराव, जुलूस, रैली और आमसभा करना आसान नहीं होगा। किसी भी संगठन को सार्वजनिक कार्यक्रम आयोजित करने से पहले प्रशासन को इसकी जानकारी देना और निर्धारित प्रक्रिया के तहत अनुमति लेना जरूरी होगा। जिला प्रशासन ने रविवार को इस संबंध में जरूरी सूचना जारी करते हुए राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं और आम लोगों से नियमों का पालन करने की अपील की है।
प्रशासन के मुताबिक सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले कार्यक्रमों के लिए रांची सदर या बुंडू के अनुमंडल पदाधिकारी की ओर से निर्धारित प्रक्रिया का पालन करना होगा। आयोजकों को कार्यक्रम की जानकारी पहले से प्रशासन को देनी होगी, ताकि कानून-व्यवस्था, यातायात और सुरक्षा से जुड़ी व्यवस्थाएं समय रहते की जा सकें।
रैली-जुलूस के लिए बतानी होगी प�