नशामुक्ति जागरूकता अभियान सराहनीय, लेकिन नशा कारोबार पर कार्रवाई कब?
हजारीबाग एसपी द्वारा नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाना निश्चित रूप से सराहनीय कदम है। लेकिन एक ओर नशामुक्ति अभियान चल रहा है, वहीं दूसरी ओर कई थाना क्षेत्रों में खुलेआम नशे का कारोबार फैल रहा है।
कुछ स्थानीय थाना क्षेत्रों में नशा कौन और कहां बेच रहा है, इसकी जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है? आखिर नशा कारोबारी इतने बेखौफ किसके बलबूते कारोबार कर रहे हैं?
हजारीबाग की जनता नशा कारोबारियों के खिलाफ निष्पक्ष और जीरो टॉलरेंस नीति चाहती है। जब थानों के आसपास तक नशे का कारोबार होने की चर्चा है, तो फिर प्रभावी कार्रवाई क्यों नहीं?
हमारा उद्देश्य हजारीबाग को नशामुक्त जिला बनाना है। किसी को खुश करना नहीं, बल्कि नशे के खिलाफ ईमानदार और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना हमारा उद्देश्य है। इसके लिए प्रशासन और पुलिस का समुचित सहयोग जरूरी है।