गढ़वा में दर्दनाक सड़क हादसा: हाईवा की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, दो गंभीर
गढ़वा: जिले में शनिवार की रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार 34 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा गढ़वा थाना क्षेत्र के मेढ़ना गांव स्थित टोल टैक्स के समीप फोरलेन सड़क पर हुआ। यहां एक हाईवा और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
मृतक की पहचान पलामू जिले के विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मुरमा खुर्द गांव निवासी राजू प्रसाद गुप्ता (34) के रूप में हुई है। वहीं, हादसे में घायल होने वालों में इसी गांव के नागेंद्र यादव और सुनील साव शामिल हैं। नागेंद्र यादव की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए रिम्स रेफर कर दिया है।
बाल कटवाने गढ़वा आए थे तीनों
परिजनों के अनुसार, राजू प्रसाद गुप्ता, नागेंद्र यादव और सुनील साव शनिवार को एक ही मोटरसाइकिल पर सव