धनबाद: चोरी की फिराक में लगे 7 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-कारतूस और चोरी की बाइक बरामद
धनबाद: धनसार थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की वारदात को अंजाम देने की तैयारी में घूम रहे छह युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं, पूछताछ में हथियार उपलब्ध कराने वाले आरोपी का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से एक देसी कट्टा, एक जिंदा कारतूस और दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार, बरामद मोटरसाइकिलों में एक चोरी की है। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के आधार पर पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों और पूर्व में की गई चोरी की घटनाओं का पता लगाने में जुटी है।
घटना 22 अगस्त की रात की बताई जा रही है। धनसार थाना के उपनिरीक्षक पवन कुमार रवि सशस्त्र बल के साथ मनाईटांड़ कतरास मोड़ के पास रात्रि गश्ती कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस टीम की नजर दो मोटरसाइकिलों पर सवार युवकों पर पड़ी। दोनों बाइकों पर तीन-तीन युवक बैठे थे और संदिग्ध प�