रिविलगंज: 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्ची की मौत
रिवील गंज थाना क्षेत्र के कचनार गांव में बुधवार की सुबह सड़क पर गिरे 11हजार वोल्ट के बिजली तार की चपेट में आने से 5 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई मृतका की पहचान बबलू कुमार राय की पुत्री अंकिता कुमारी के रूप में हुई है जानकारी के अनुसार अंकिता सुबह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी इसी दौरान सड़क पर गिरे धारा प्रवाहित तार के संपर्क में आ गई और उसकी मौत हो गई।