ऊना: हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट पर सख्ती, ऊना पुलिस ने चलाया जागरूकता अभियान
ऊना पुलिस ने हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन नंबर प्लेट को लेकर सख्ती दिखाते हुए जिले में चालान अभियान शुरू कर दिया है। अभियान की शुरुआत बुधवार शाम को एएसपी ऊना संजीव भाटिया की अगुवाई में की गई। आईएसबीटी ऊना के बाहर यातायात कर्मियों ने बिना नंबर प्लेट और बिना हाई सिक्योरिटी प्लेट वाले वाहनों को रोका गया और वाहन चालकों को जागरूक किया गया।