ऊना: नाबालिग लड़की हुई लापता, पिता ने युवक पर भगाने का जताया शक; सदर थाना ऊना में मामला दर्ज
सदर थाना ऊना के तहत 14 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। पिता ने पुलिस को दी शिकायत में पंजाब निवासी रेशम लाल पर बेटी को भगाने का शक जताया है। मंगलवार को स्कूल गई लड़की घर नहीं लौटी। परिजनों ने तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। बुधवार दोपहर एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने मामले की पुष्टि की है।