ऊना: मिड-डे मील की गुणवत्ता को लेकर शिक्षा विभाग सख्त, जिला के शिक्षा उप निदेशक ने जारी किए निर्देश
ऊना में मिड-डे मील की गुणवत्ता और छात्रों की सेहत को लेकर शिक्षा विभाग सतर्क हो गया है। उप निदेशक सोम लाल धीमान ने सभी स्कूलों को स्वच्छ जल, ताजा सब्जियों और साफ बर्तनों के प्रयोग के निर्देश दिए हैं। भोजन में साफ-सफाई और भेदभाव रहित वितरण सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही स्कूल परिसर में सुरक्षा व नशा विरोधी उपायों पर भी जोर दिया गया है।