ऊना: ट्रक यूनियन ऊना के पास युवक पर चाकू से हमला, नकदी और गले की चेन छीनी; दंपति के खिलाफ मामला दर्ज
ऊना ट्रक यूनियन परिसर में वार्ड नंबर 3 निवासी जसविंद्र सिंह पर दंपति ने हमला कर दिया। ईंटों और चाकू से घायल कर उनसे 5000 रुपये नकद और चांदी की चेन भी लूट ली गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने विक्की और उसकी पत्नी शब्बो के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बुधवार दोपहर घटना की पुष्टि एएसपी संजीव भाटिया ने की है।