तिरोड़ी: सीतापठोर में रीछ के हमले में किसान गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती
तिरोड़ी तहसील के ग्राम सीतापठोर में शनिवार सुबह वन्य प्राणी रीछ के हमले से हड़कंप मच गया। रीछ के जानलेवा हमले में एक किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल कटंगी में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार सीतापठोर निवासी लेखराम काढे शनिवार सुबह करीब 7 बजे अपने घर से लगभग आधा किलोमीटर दूर जंगल के किनारे स्थित खेत की ओर गए थे। खेत के