बक्सर: एसएनआर प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल इटाढ़ी की प्रधानाध्यापिका नहीं लिख पा रहीं अभिभावक और संगोष्ठी जैसे शब्द #viral
Buxar, Buxar | Jul 27, 2025 जिले के इटाढ़ी प्रखंड के एसएनआर प्रोजेक्ट बालिका हाई स्कूल इटाढ़ी के प्रधानाध्यापिका का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वे अभिभावक और संगोष्ठी गलत बोर्ड पर लिख रही है. हालांकि इस वायरल वीडियो की सच्चाई की पुष्टि पब्लिक एप नहीं कर रहा है. यह जांच का विषय है. इस संबंध में जिला शिक्षा पदाधिकारी संदीप रंजन ने बताया कि मामले की जानकारी लिया जा रहा है.