भीलवाड़ा: जोधड़ास में चोरी के पुराने विवाद ने लिया नया मोड़, पप्पू बंजारा की संदिग्ध मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
भीलवाड़ा के गांधी नगर थाना क्षेत्र के जोधड़ास में सोमवार को एक व्यक्ति की संदिग्ध मौत के बाद बंजारा समाज के दो पक्ष आमने-सामने हो गए। मृतक के परिजनों ने दूसरे पक्ष पर मारपीट और धमकी देने का आरोप लगाते हुए मौत होना बताया है। वहीं दूसरे पक्ष का कहनापप्पू बंजारा की मौत हार्ट अटैक से हुई है। विवाद बढ़ने पर गांधी नगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अस्पताल पहुंचाकर