टीकमगढ़: बल्देवगढ़ के पास बाइक दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल, पैर में गंभीर चोट, सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर
टीकमगढ़ जिले के बल्देवगढ़ के पास एक व्यक्ति सड़क हादसे का शिकार हो गया। घायल का नाम भगवानदास कुशवाहा निवासी एरोरा गांव बताया गया है। परिजन ने बताया कि व्यक्ति बाइक से टीकमगढ़ से अपने गांव जा रहा था रास्ते में बल्देवगढ़ के पास बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। घायल को सीएचसी से जिला अस्पताल लाया गया जहां उसका उपचार किया जा रहा है।