छपरा: बाढ़ के बाद फसल क्षति व राहत कार्यों की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए निर्देश
Chapra, Saran | Sep 23, 2026 बाढ़ के बाद फसल क्षति एवं राहत कार्यों की समीक्षा, जिला पदाधिकारी ने दिए आवश्यक निर्देश छपरा 23 सितंबर 2026 बाढ़ के पश्चात् फसल क्षति के आकलन, जीआर (अनुग्रह अनुदान) भुगतान, राहत सामग्री के वितरण तथा विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे पुनर्वास एवं मरम्मत कार्यों की समीक्षा को लेकर आज जिला पदाधिकारी, सारण श्री वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई