नौगढ़: लक्ष्मणपुर से वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने विधिक कार्रवाई के लिए भेजा
चकरघट्टा पुलिस ने आज रविवार दोपहर 03 बजे को जानकारी देते हुए बताया गया की चकिया न्यायालय से जारी वारंट के मामले में लक्ष्मणपुर निवासी जयमूरत वियार को पुलिस द्वारा उसके लक्ष्मणपुर घर से गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार मुकदमा संख्या 1056/16 में वह वांछित था। गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।