गांगड़तलाई: आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलाई में पर्युषण पर्व के समापन पर मनाया गया रथोत्सव
आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर गांगड़तलाई में दसलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर रथोत्सव महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रात:काल मंदिर में भगवान आदिनाथ का प्रथम अभिषेक एवं प्रथम शांतिधारा का सौभाग्य महत् विवेक दोसी परिवार को मिला। वहीं पांडुकशिला पर शांतिधारा विनीत गांधी परिवार की ओर से की गई।