कानपुर: देर रात तक सज रही थी ‘सुट्टा चाय बार’ में महफिल, कल्याणपुर पुलिस ने कराया बंद!
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र में रात 11 बजे के बाद भी ‘सुट्टा चाय बार’ खुला मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई की। थाना प्रभारी केशव कुमार तिवारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और प्रतिष्ठान को बंद कराया। साथ ही संचालक को निर्धारित समय का पालन करने की सख्त हिदायत दी।
स्थानीय स्तर पर यहां देर रात तक भीड़ जुटने, सड़क पर जाम और लड़ाई-झगड़े जैसी शिकायतों को लेकर भी चर्चाएं रही हैं।
अब सवाल है कि क्या आगे भी रात 11 बजे के नियम का पालन होगा?
📍 Ground Zero News | कानपुर
#KanpurNews #Kalyanpur #KanpurPolice #GroundZeroNews #UttarPradesh KanpurUpdate
Mathura, Mathura | Nov 27, 2026