कुलपहाड़: कलहुआ की घटना में पत्नी और बेटे की मौत से आहत पिता ने गोली मारकर की आत्महत्या
अमर सिंह ने तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या की है। बताया जा रहा है कि करीब पांच वर्ष पहले उनके बेटे और दो वर्ष पहले पत्नी की अचानक मौत हो गई थी। इन दोनों मौतों के बाद से अमर सिंह मानसिक रूप से परेशान रहते थे और इसी वजह से उनके द्वारा यह कदम उठाए जाने की बात सामने आ रही है। घटना की जानकारी मिलते ही पनवाड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया।