शिवपुरी नगर: जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस के ड्राइवर ने 800 रुपये वसूले, वीडियो सामने आया, सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए
शिवपुरी स्वास्थ्य विभाग में जननी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा को लेकर बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। करैरा ब्लॉक की एक प्रसूता को बिना अनुमति दूसरे ब्लॉक की एंबुलेंस से ले जाया गया और ड्राइवर ने खुलेआम 800 रुपए रिश्वत वसूल लिए। मामले का खुलासा तब हुआ जब परिजनों ने पैसे देने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वही सीएमएचओ ने जांच के आदेश दिए है।