शिवपुरी नगर: नशे में धुत युवक ने माधव चौक के पास सड़क पर उत्पात मचाया, यातायात अवरुद्ध, लोगों को हुई परेशानी
आज रविवार की शाम एक युवक नशे में धुत्त होकर शहर के हृदय स्थल माधव चौक के पास बीच सड़क पर उत्पाद मचा रहा था। जो बड़े बड़े पत्थर लेकर लोगों को परेशान कर रहा था। जिसके बाद उसने पत्थरों को बीच सड़क पर रख दिया। जिससे यातायात अवरुद्ध हो गया। जिसका वीडियो राहगीर ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करते हुए पुलिस ने उक्त युवक पर कार्यवाही की मांग की है।