शिवपुरी नगर: कोलारस में इंस्टाग्राम दोस्ती में ट्रक ड्राइवर की मौत, मरने से पहले कहा- सपना-इंदु ने जहर खिलाया
शिवपुरी में इंस्टाग्राम पर हुई ऑनलाइन दोस्ती ने एक युवक की जान ले ली। ट्रक ड्राइवर मिथुन चंदेल (30) की रविवार रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मरने से पहले मिथुन ने खुद बयान दिया कि उसकी प्रेमिका सपना जाटव ने अपने नए प्रेमी इंदु चंदेल और अन्य साथियों के साथ मिलकर उसे कोलारस में जबरदस्ती जहर खिला दिया। घटना के बाद से प्रेमिका फरार है।