शिवपुरी नगर: कमलागंज में जमीनी विवाद में देवरानी, जेठ और जेठानी ने महिला पर हमला किया, अस्पताल में भी दी जान से मारने की धमकी
कमलागंज घोषीपुरा में जमीन को लेकर चल रहे पारिवारिक विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मकान निर्माण को लेकर चल रही रंजिश में शनिवार दोपहर मेहरुनिशा नामक महिला के साथ उसके ही परिजनों ने बेरहमी से मारपीट की। घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को भी अस्पताल के वार्ड में घुसकर उसे जान से मारने की धमकी दी गई।