शिवपुरी नगर: कमलागंज में एफआईआर के बाद महिला के घर में तोड़फोड़, ऑटो के शीशे भी फोड़े गए
शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज घोषीपुरा में जमीन विवाद को लेकर जारी पारिवारिक रंजिश थमने का नाम नहीं ले रही। पहले शनिवार को महिला के साथ मारपीट और रविवार को अस्पताल में जान से मारने की धमकी देने के बाद अब एफआईआर दर्ज होने के बाद आरोपियों ने दबाव बनाने के लिए रविवार रात महिला के घर में घुसकर तोड़फोड़ कर दी।