शिवपुरी नगर: गांव के पास यज्ञ में शामिल होने जा रहे बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार बाइक ने मारी टक्कर
आगए गांव के रहने वाले ओमप्रकाश दास पुत्र बालचंद्र दास उम्र 45 वर्ष ने जानकारी देते हुए बताया की वह बाइक से खनियाधाना तहसील के बेलबावड़ी चोपरा में चल रहे यज्ञ में शामिल होने जा रहा था। तभी आगए गांव के पास ही एक तेज रफ्तार बाइक चालक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे जिला अस्पताल शिवपुरी में भर्ती कराया गया।