**BRICS Sustainable Lifestyle Week के तहत चित्तौड़गढ़ पुलिस ने किया उद्घाटन, शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन**
**जिला पुलिस अधीक्षक ने हरी झंडी दिखाकर मोटरसाइकिल रैली को किया रवाना, पर्यावरण संरक्षण एवं सतत जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश**
#चित्तौड़गढ़, 01 नवंबर। पुलिस मुख्यालय राजस्थान, जयपुर के निर्देशानुसार दिनांक 01 से 07 नवंबर 2026 तक आयोजित किए जा रहे **BRICS Sustainable Lifestyle Week** के तहत आज चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा उद्घाटन, शपथ एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने मोटरसाइकिल रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के माध्यम से आमजन को पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग तथा पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने के प्रति जागरूक किया गया।
मोटरसाइकिल रैली कलेक्ट्रेट परिसर से प्रारंभ होकर रोडवेज बस स्टैंड,सुभाष चौक, प्राइवेट बस स्टैंड एवं सेतु मार्ग होते हुए पुनः कलेक्ट्रेट परिसर �