*चित्तौड़गढ़ पुलिस लाइन में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर मनाया गया राष्ट्रीय एकता दिवस*
*पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को दिलाई गई राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं सुरक्षा बनाए रखने की शपथ*
#चित्तौड़गढ़ | शनिवार, 31 अक्टूबर 2026
लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को चित्तौड़गढ़ पुलिस द्वारा पुलिस लाइन में राष्ट्रीय एकता दिवस का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारियों एवं जवानों की उपस्थिति में राष्ट्रीय एकता दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक श्री धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं जवानों को देश की एकता, अखंडता एवं आंतरिक सुरक्षा बनाए रखने तथा राष्ट्र की एकता और अखंडता को सुदृढ़ करने के लिए स्वयं को समर्पित रखने की शपथ दिलाई।
कार्यक्रम के दौरान गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय ए