लालगंज: गलरा निवासी उमाशंकर मिश्र के घर में कोबरा सर्प दिखाई देने से मचा हड़कंप, सर्प मित्र ने उसे जंगल में छोड़ा
ड्रमंडगंज क्षेत्र के गलरा गांव निवासी उमाशंकर मिश्र के घर में सोमवार की रात करीब 11:30 बजे कोबरा सर्प सीढ़ी पर बैठा देख परिजनों में अफरा तफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे गड़बड़ा धाम निवासी सर्प मित्र विवेक मिश्रा ने करीब 5 फीट लंबे कोबरा सर्प का एक घंटे में रेस्क्यू कर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया। सर्प के पकड़े जाने पर परिवार के सदस्यों ने राहत की सांस ली।