बरहरुवा: बरहरवा आरबी पैलेस में बजरंग दल के कार्यकर्ताओं की हुई बैठक, करेंगे रक्तदान
बरहरवा नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत आरबी पैलेस में रविवार को बजरंग दल बरहरवा प्रखंड संयोजक आनंद भगत की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से विहिप जिला समन्वयक शत्रुघ्न पोद्दार शामिल हुए। बैठक का शुभारंभ हिंदू-हिंदू एक हो के गीत से साथ किया गया। साथ ही बजरंग दल के बैनर तले रक्तदान करने का निर्णय भी लिया है।