बरहरुवा: शांतिपूर्ण मोहर्रम मनाने को लेकर बरहरवा थाना में सीओ की अध्यक्षता में हुई शांति समिति की बैठक
बरहरवा थाना परिसर में बुधवार को बरहरवा थाना परिसर में अंचलाधिकारी संजय शुक्ला की अध्यक्षता में मोहर्रम का पर्व शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर शांति समिति के बैठक आयोजित की गई।जिसमें मुख्य रूप से बरहरवा पुलिस इंस्पेक्टर सुधीर कुमार पोद्दार मौजूद थे। इस दौरान अंचलाधिकारी संजय शुक्ला ने अपने निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार ही ताजिया निकल जाने का निर्देश दिया है।