बरहरुवा: कोटालपोखर में बगैर माइनिंग चालान स्टोन चिप्स लदा चार वाहन को सीओ ने किया जप्त
कोटालपोखर थाना क्षेत्र अंतर्गत अवैध रूप से परिवहन कर रहे बगैर माइनिंग चालान ओवरलोड चार वाहनों बरहरवा अंचल अधिकारी संजय शुक्ला ने स्थानीय थानेदार ओम प्रकाश चौहान के सहयोग से दबोचने में सफलता हासिल किया है। अंचल अधिकारी के द्वारा दबोचे गए वाहनों में रजिस्ट्रेशन संख्या डब्ल्यू बी 59डी 0814, जेएच 16 एफ 6905, जे एच 16बी 9302, जेएच16 जी 3132 शामिल हैं।