बरहरुवा: बरहरवा स्टेशन चौक के समीप गिरा बिजली तार, मची अफरातफरी
बरहरवा स्टेशन के समिप शुक्रवार को तकरीबन 10:45 बजे बिजली के तार गिरने से अफरातफरी का माहौल हो गया। वहीं चौक के समीप मौजूद फुटपाथ दुकानदार, टोटो चालक, ऑटो चालक सहित अपने-अपने वाहन व दुकान छोड़कर यहां वहां भागते नजर आए। हालांकि मौके पर मौजूद एक पेड़ के कारण बड़ी दुर्घटना नहीं घटी, अन्यथा कई लोगों की जान जा सकते थे, जबकि विभिन्न विद्यालयों का छुट्टी भी हुआ था।