बरहरुवा: बरहरवा नगर पंचायत के अतिक्रमणकारियों पर चला सीओ का बुलडोजर
बरहरवा सब्जी मंडी से स्टेशन चौक तक लगातार लग रही जाम की समस्या को देखते हुए बरहरवा अंचलाधिकारी संजय शुक्ला के नेतृत्व में गुरुवार को अतिक्रमण मुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान सडक के किनारे संचालित दर्जनों सब्जी विक्रेता एवं विभिन्न दुकानदारों के द्वारा अतिक्रमण कर संचालित कर रहे दुकान को ध्वस्त कर दिया, साथ ही नाला के ऊपर से भी दुकान हटाए गए।