रफीगंज: रफीगंज शहर के नोनिया टिल्हा मारपीट कांड में पटना में इलाज के दौरान घायल सिकंदर खां की मौत, इलाके में प्रशासन अलर्ट
रफीगंज के नोनिया टिल्हा मारपीट कांड में गंभीर रूप से घायल चरकुपा गांव निवासी सिकंदर खां की शनिवार रात 11:45 में पटना के मेदांता अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में तीन नामजद व दो अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज है। पुलिस दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। मौत के बाद प्रशासन अलर्ट है।