तिलौथू: तिलौथू में टेंपो एवं बाइक की टक्कर में एक शख्स गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज जारी
तिलौथू में सड़क हादसे में एक शख्श गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें इलाज के लिए स्थानीय लोगों की मदद से पीएचसी लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। घायल की पहचान डेहरी के आशीष कुमार के रूप में की गई है। जो अपने बाइक से नौहट्टा के तरफ जा रहे थे। इसी दौरान एक टेंम्पू से टक्कर हो गई। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है।