तिलौथू: मंत्री प्रेम कुमार ने तिलौथू के तुतला भवानी परिसर में एक पेड़ मां के नाम का लगाया पौधा, जनसभा को भी किया संबोधित
तिलौथू स्थित मां तुतला भवानी परिसर में बिहार सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के मंत्री प्रेम कुमार ने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पेड़ लगाया है। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया है तथा कहा कि इस वक्त दुनिया में काफी संकट है। जलवायु परिवर्तन हो रहा है पर मानसून समय से दस्तक नहीं दे रहा है। इसलिए एक पेड़ मां के नाम लगाना जरूरी है।