तिलौथू: केंद्र के स्वास्थ्य उपसचिव ने किया तिलौथू पीएचसी का निरीक्षण, अधिकारियों को दिए कई आवश्यक निर्देश
भारत सरकार के स्वास्थ्य उपसचिव राजकुमार ने पीएचसी तिलौथू का निरीक्षण किया है। इस दौरान उनके साथ राज्य स्वास्थ्य समिति के अवनीश कुमार, जिला स्वास्थ्य समिति के डीपीसी मधुकर कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दयानंद प्रसाद, प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक अमरेंद्र कुमार, प्रखंड सामुदायिक उत्प्रेरक निक्की कुमारी एवं पीरामल फाउंडेशन के अरविंद कुमार मौजूद रहे।