तिलौथू: मुहर्रम पर्व को लेकर अमझोर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक, शांतिपूर्ण माहौल में पर्व मनाने की अपील
अमझोर थाना परिसर में मोहर्रम पर्व को लेकर नए थाना प्रभारी श्याम कुमार के नेतृत्व में शांति समिति की बैठक की गई। इस दौरान तिलौथू के थाना प्रभारी प्रमोद कुमार भी मौजूद रहे तथा उन्होंने जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा निर्देश को विस्तृत रूप से लोगो के बीच चर्चा की तथा इस दौरान शांतिपूर्ण वातावरण में मुहर्रम पर्व को संपन्न कराने की अपील की गई।