तिलौथू: तुतला भवानी वॉटरफॉल में 8 महीने बाद गिरना शुरू हुआ पानी, पर्यटकों की जुटने लगी भीड़
तिलौथू के प्रसिद्ध तुतला भवानी वॉटरफॉल में 8 महीने बाद रौनक लौट आई है। मौसमी झरने में पानी आने से बड़ी संख्या में पर्यटक पहुंचने लगे हैं तथा झरने के दृश्य को अपने कमरे में कैद भी करते हुए लोग नजर आ रहे हैं। विदित हो कि 8 महीने बाद इस वाटर फॉल से पानी गिरना शुरू हुआ है जो लोगों को रोमांचित कर रहा है।