तिलौथू: नीति आयोग की बैठक कर आकांक्षी प्रखंड पीएचसी तिलौथू में संपूर्णता अभियान का हुआ शुभारंभ
आकांक्षी प्रखंड तिलौथू में संपूर्णता अभियान का शुभारंभ प्रखंड के पीएचसी में नीति आयोग के एक महत्वपूर्ण बैठक कर किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता सीओ हर्ष हरि ने की। इसमें नीति आयोग के वरीय निर्देशक अभिषेक अग्रवाल ने भी प्रमुख रूप से भाग लिया। अभिषेक अग्रवाल ने बताया कि 4 जुलाई से 30 सितंबर तक संपूर्णता अभियान चलाया जा रहा है।