पटियाली: पटियाली और दरियावगंज में शराब की दुकानों पर आबकारी विभाग ने किया छापा, क्यूआर कोड से जांची गई शराब की गुणवत्ता
पटियाली। शनिवार देर शाम आबकारी प्रभारी हेमंत शर्मा ने टीम के साथ पटियाली और दरियावगंज में अंग्रेजी व देशी शराब की दुकानों का निरीक्षण किया। क्यूआर कोड स्कैन कर शराब की गुणवत्ता जांची और रजिस्टर से स्टॉक का मिलान किया। आबकारी प्रभारी ने बताया कि जांच में सभी दुकानों पर शराब की गुणवत्ता सही पाई गई। उन्होंने नियमों का पालन करने के कड़े निर्देश दिए।