पटियाली: गंजडुंडवारा के गनेशपुर में 22 घंटे बाद बहाल हुई बिजली, ग्रामीण रहे परेशान
गंजडुंडवारा। गनेशपुर में शुक्रवार रात 10 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित रही। विभाग के अनुसार नगला चंदन के पास 33 हजार वोल्ट की लाइन का तार टूटने से फाल्ट हुआ। बिजली न आने से ग्रामीणों की पानी की टंकियां खाली हो गईं और इनवर्टर भी जवाब दे गए। कर्मचारियों ने फाल्ट ठीक किया, जिसके बाद शनिवार रात आठ बजे आपूर्ति बहाल हुई।