प्रतापगढ़: फेनहा गांव में तालाब में डूबने से 19 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम
प्रतापगढ़ जनपद के फेनहा गांव में शुक्रवार दोपहर दो बजे के आसपास गांव स्थित तालाब में नहाने गए 19 वर्षीय युवक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। साथ गए दोस्तों ने कड़ी मशक्कत के बाद उसे पानी से बाहर निकाला, लेकिन जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचने पर चिकित्सकों ने करन को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद से ही परिजनों में चीख-पुकार मची है और पूरे गांव में मातमी सन्ना