“मोकामा ट्रामा सेंटर से इस वक्त एक गंभीर मामला सामने आया है।
प्रेग्नेंसी के रूटीन चेकअप के लिए पहुंची चीकू कुमारी को कथित तौर पर दो महीने एक्सपायर स्लाइन चढ़ा दी गई।
मामले की जानकारी मिलते ही पति और परिजनों ने अस्पताल में हंगामा शुरू कर दिया, जिसके बाद पूरे अस्पताल परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर अनुश्री ने कहा कि पूरी घटना की जांच की जाएगी और जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
अब देखना होगा कि जांच में क्या सामने आता है और मरीजों की सुरक्षा में हुई इस कथित लापरवाही पर क्या कार्रवाई होती है।”
Mokameh, Patna | Sep 11, 2026