घोसवरी पैजान टाल में घुसा गंगा का पानी, सैकड़ों एकड़ फसल बर्बाद, किसान परेशान
घोसवरी प्रखंड के पैजान टाल इलाके में गंगा नदी का पानी घुसने से तबाही शुरू हो गई है। पानी घुसने से टाल में लगी धान, मक्का और सब्जी की फसल पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। स्थानीय किसानों का कहना है कि इस बार बुवाई के बाद फसल अच्छी थी, लेकिन अचानक गंगा का पानी खेतों में घुस गया। देखते ही देखते सैकड़ों एकड़ फसल पानी में डूब गई।
#